
भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार काे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।
मंगलवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रि परिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जानकारी में आया है कि उक्त बैठक में प्रदेश से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होगी, जिसमें कि प्रमुख रूप से सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार पेंशनरों को दीपावली का गिफ्ट देगी। मध्य प्रदेश के 4.5 लाख पेंशनरों को 2% बढ़ी महंगाई राहत मिलेगी। कुछ प्रमुख विभागों के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना भी है।
You may also like
मठिया में रुद्र महायज्ञ और रामलीला मंचन से गूंजा भक्ति का स्वर
देवा मेला में डॉ. रश्मि उपाध्याय के लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुति
फ्रांस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों की पेंशन सुधार योजना को 2027 तक किया स्थगित
हमास ने नवंबर 2023 में ही कर दी थी विपीन जोशी की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
दूसरी पत्नी की मौत से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान, एक साथ उठे दोनों शव