पटना। बिहार के चुनावी माहौल में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे महिलाओं से संवाद करेंगे। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत-महिला संवाद’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से बिहार की माताओं और बहनों से जुड़ेंगे।
यह संवाद भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री महिलाओं से संवाद के जरिए न सिर्फ संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर देंगे, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं- उज्ज्वला, जनधन, मातृत्व योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी पहल की उपलब्धियां भी साझा करेंगे।
प्रदेश भाजपा ने इस संवाद को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि बिहार की नारी शक्ति अब सिर्फ घर की नहीं, विकास और निर्णय की धुरी बन चुकी है। प्रधानमंत्री का यह संवाद हर बूथ की महिला कार्यकर्ता में नई ऊर्जा भरेगा।
महिला संवाद को लेकर नमो ऐप पर लिंक ([narendramodi.in/mbsmbh] (https://narendramodi.in/mbsmbh)) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्यभर की महिलाएं इस संवाद से जुड़ सकती हैं। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को देखें और अपने बूथ को मजबूत बनाएं।
You may also like

भोपालः राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

मप्रः किसानों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली कंपनी कृत संकल्पित

मुगलों द्वारा भारत लाई गई 8 प्रसिद्ध व्यंजन

Kantara: Chapter 1 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ का आंकड़ा पार किया

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी




