Next Story
Newszop

Mumbai: अमित साटम के हाथों ''मोदी-द मास्टर प्रॉब्लम सॉल्वर'' पुस्तक का विमोचन

Send Push
image

मुंबई। बहुप्रतीक्षित पुस्तक ”मोदी-द मास्टर प्रॉब्लम सॉल्वर” का विमोचन मुंबई के फोर्ट स्थित प्रतिष्ठित किताब खाना में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाठकों, राजनीतिक चिंतकों और पुस्तक-प्रेमियों की विशिष्ट उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं मुंबई भाजपा के अध्यक्ष अमित साटम मौजूद रहे। लेखक ग्रीनस्टोन लोबो और डॉ. सतीश मोढ ने लोकप्रिय आरजे सलील आचार्य के साथ एक विचारोत्तेजक संवाद में भाग लिया, जिसमें पुस्तक के मुख्य विषयों और भारत की नेतृत्व यात्रा को समझने के उनके अनोखे दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा की गई।
”मोदी-द मास्टर प्रॉब्लम सॉल्वर” एक प्रश्न प्रस्तुत करती है: क्या होगा भारत का भविष्य? यह पुस्तक बताती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सबसे कठिन चुनौतियों का सामना केवल अपनी राजनीतिक सूझ-बूझ और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही नहीं किया, बल्कि उस दुर्लभ ज्योतिष संयोग के सहारे भी किया जिसने उनके नेतृत्व पथ को आकार दिया। यह पुस्तक वैज्ञानिक ज्योतिष, नेतृत्व सिद्धांत, जीवनी और वित्तीय दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण है, जो पाठकों को 2025 से 2030 के बीच होने वाले व्यापक परिवर्तनों को समझने का मार्गदर्शन देती है। इसमें मोदी के पिछले निर्णयों के पीछे छिपी शक्तियों, आगे आने वाली चुनौतियों और उन ज्योतिष संकेतों को उजागर किया गया है जो भारत की वैश्विक मंच पर निरंतर उन्नति की ओर इशारा करते हैं। लेखकों ने जोर देकर कहा कि यह पुस्तक महज़ राजनीतिक या ज्योतिषीय विमर्श नहीं है, बल्कि उन सभी के लिए उपयोगी मार्गदर्शक है जो अस्थिर हालात में स्पष्टता, चुनौतियों में अवसर और भ्रमित समय में मार्गदर्शन चाहते हैं।
सह-लेखक ग्रीनस्टोन लोबो ने कहा कि यह पुस्तक केवल ”मोदी” के बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में है कि हम सब भारत के भविष्य को गढ़ने वाली शक्तियों के साथ किस प्रकार तालमेल बिठा सकते हैं।


वहीं, सह-लेखक डॉ. सतीश मोढ ने इस पुस्तक में ज्योतिष और नेतृत्व शिक्षाओं का समन्वय कर पाठकों को एक ठोस मार्गदर्शन दिया गया है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
अपनी ज्योतिष अंतर्दृष्टि और ठोस विश्लेषण के अद्वितीय संगम के साथ, ”मोदी-द मास्टर प्रॉब्लम सॉल्वर” पाठकों की समय, नेतृत्व और नियति को देखने की दृष्टि बदलने का वादा करती है। यह पुस्तक अब प्रमुख पुस्तकालयों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Loving Newspoint? Download the app now