मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सांगोला तहसील के हातिद गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दिया है। मृतक दंपत्ति की पहचान वामन महादेव घाडगे (62) और अनीता वामन घाडगे (55) के रुप में की गई है। इस घटना की छानबीन सांगोला तहसील पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वामन महादेव घाडगे और उनकी पत्नी अनीता सोमवार को दोपहर में घर में अकेले थे। इन दोनों ने दोपहर में ही अपने घर पर लोहे के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को देर रात जब वामन का बेटा घर पर आया तो उसने खिडक़ी से ही अपने वृद्ध माता-पिता को फांसी से लटकते देखा और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक दंपत्ति का सांगोला ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना की छानबीन जारी है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि चार साल पहले, वामन घाडगे के बड़े बेटे आकाश की बेंगलुरु में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद, वामन और अनीता घाडगे दोनों बहुत उदास रहते थे। बेटे की असामयिक मृत्यु का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके और उसकी याद में लगातार रोते रहते थे। संभावना जताई जा रही है कि बेटे के वियोग में ही वामन और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया , हालांकि मामले की छानबीन हर ऐंगल से जारी है।
You may also like

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने दिनदहाड़े युवती की बेरहमी से की हत्या

हैवानियत की हद! बॉयफ्रेंड की दरिंदगी: कपड़े उतरवाए, वीडियो कॉल पर ब्लैकमेल किया; तंग आकर युवती ने खुद को जलाया!

बिहार में अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 68.79 रहा मतदान प्रतिशत

बिहार चुनाव में वोट के अधिकार के साथ छेड़छाड़? सुप्रिया श्रीनेत ने एग्जिट पोल पर तोड़ी चुप्पी, जानिए

जांजगीर-चांपा पुलिस हाई अलर्ट पर, दिल्ली बम धमाके के बाद जिले में सघन जांच अभियान जारी




